स्मृति मंधाना ने बनाई सबसे तेज हाफ सेंचुरी, लेकिन न्यूजीलैंड से फिर भी हारा भारत
Image Credit: Shortpedia
आज पहले T-20 मैच में न्यूजीलैंड ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को हरा दिया। लेकिन धाकड़ बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने केवल 24 गेंदों पर हाफ सेचुरी बनाकर रिकॉर्ड बनाया। ये भारत की ओर से टी20 इंटरनैशनल क्रिकेट में सबसे तेज हाफ सेंचुरी है। न्यूजीलैंड महिला टीम ने ओपनर सोफी डिवाइन (62) के अर्धशतक की बदौलत 20 ओवर में 4 विकेट पर 159 रन बनाए। भारतीय टीम स्मृति मंधाना की रेकॉर्ड हाफ सेंचुरी के बावजूद 19.1 ओवर में 136 रन पर ऑलआउट हो गई।