21 साल बाद आखिर ये क्या हुआ CID के साथ, 'कुछ तो गड़बड़ है'
Image Credit: Shortpedia
सबसे ज्यादा चर्चित क्राइम शो CID के फैंस के लिए बुरी खबर है। सोनी टीवी पर टेलीकास्ट होने वाला ये शो जल्द ही बंद होने जा रहा है। टीवी पर ये शो 21 साल पूरे कर चुका है। अब ना तो TV पर ACP प्रद्युमन कहेंगे 'कुछ तो गड़बड़ है' और ना ही इंस्पेक्टर दया दरवाजा तोड़ेंगे। वहीं अभिजित और डॉ. सारिका की रोमांटिक जोड़ी भी अब दर्शकों को नहीं दिखेगी। CID का आखिरी एपिसोड 29 अक्टूबर को टेलीकास्ट होगा। अब तक CID के 1546 एपिसोड हो गए हैं।