फिल्म 'द जोया फैक्टर' का पहला गाना 'लकी चार्म' हुआ रिलीज
Image Credit: YouTube
आज फिल्म 'द जोया फैक्टर' का पहला गाना 'लकी चार्म' रिलीज हुआ। फिल्म में सोनम कपूर, दलकीर सलमान, संजय कपूर, सिकंदर खेर, अंगद बेदी और सौरभ शुक्ला हैं। रघुवीर यादव और शंकर महादेवन ने गाना गाया। लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे। फिल्म एक ऐसी लड़की की है, जिसे भारतीय क्रिकेट टीम अपना लकी चार्म समझती है और फिर देखते ही देखते लोग उस लड़की को अपनी देवी मान लेते हैं।