सिनसिनाटी मास्टर्स में नहीं खेलेंगे स्पेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल
Image Credit: Shortpedia
स्पेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने यूएस ओपन की तैयारी के मद्देनजर सिनसिनाटी मास्टर्स में न खेलने का फैसला किया है। 18 ग्रैंड स्लैम अपने नाम कर चुके नडाल ने हाल ही में मॉन्ट्रियल ओपन का खिताब अपने नाम किया। नडाल ने कहा, “मुझे यह घोषणा करते हुए बहुत दुख हो रहा है कि मैं इस साल सिनसिनाटी में नहीं खेलूंगा। मैंने अपने शरीर का ख्याल रखने के लिए यह फैसला लिया है।”