श्रीलंका ने 3 साल 8 महीने बाद अपनी जमीन पर जीती कोई सीरीज
Image Credit: Shortpedia
श्रीलंका ने रविवार को खेले गए दूसरे वनडे में बांग्लादेश को 7 विकेट से हराकर 3 मैचों की सीरीज में 2- 0 की अजेय बढ़त बनाई। श्रीलंका ने अपने घर में पिछले 44 महीनों में ये पहली सीरीज जीती है। श्रीलंका ने आखिरी बार वेस्टइंडीज को 3- 0 से अपने घर में नवंबर 2015 में द्विपक्षीय वनडे सीरीज में हराया था। उसने अपनी धरती पर 3 साल 8 महीने बाद सीरीज जीती।