श्रीदेवी की आत्मा की शांति के लिए हुई पूजा, गमगीन नजर आया कपूर खानदान
Image Credit: Twitter
श्रीदेवी के निधन को 23 फरवरी को एक साल पूरा होगा लेकिन कल उनकी बरसी हुई। बोनी कपूर ने जान्हवी और खुशी के साथ चेन्नई में पूजा की। कल उनके बंगले "मायलापोर" में एक पूजा रखवाई गई, जिसमें पूरा कपूर खानदान मौजूद था। अनिल कपूर, बोनी कपूर, जाह्नवी कपूर, अर्जुन कपूर, खुशी कपूर और पूरा परिवार कुछ करीबी दोस्तों, रिश्तेदारों के साथ मौजूद था। साउथ अभिनेता अजित, उनकी पत्नी शालिनी और निर्देशक गौरी शिंदे इस मोके पर कपूर परिवार के साथ थीं।