खिलाड़ियों में उबाल, पाकिस्तान से अब बात युध्द के मैदान में होनी चाहिए- गौतम गंभीर
Image Credit: Shortpedia
पुलवामा हमले से देश में राजनीति, व्यापार, मनोरंजन जगत के साथ-साथ खेल जगत में भी आक्रोश दिखा। खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि दी है। इस घटना की निंदा करने वालों में भारतीय कप्तान विराट कोहली, शिखर धवन, रोहित शर्मा, वीरेंद्र सहवाग व वीवीएस लक्ष्मण जैसे खिलाड़ी हैं। गौतम गंभीर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि हां अलगाववादियों-आतंकियों और पाकिस्तान से बात अब युद्ध के मैदान में होनी चाहिए।