चंद्रबाबू नायडू और बेटे नारा लोकेश नजरबंद, हिरासत में टीडीपी कार्यकर्ता
Image Credit: Twitter@ANI
टीडीपी प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू और उनके बेटे नारा लोकेश को नजरबंद कर दिया गया है। दरअसल, आंध्र प्रदेश में टीडीपी नेता की हत्या के खिलाफ चंद्रबाबू नायडू ने आज सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक भूख हड़ताल का ऐलान किया था। इस ऐलान के बाद समर्थक चंद्रबाबू नायडू के घर जा रहे थे, जिन्हें पुलिस ने रोक दिया और कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है।