टीम इंडिया और BCCI ने कुछ ऐसे किया अभिनंदन के जज्बे को सलाम
Image Credit: Twitter@ANI
अभिनंदन की वतन वापसी से पूरे देश में जश्न का माहौल है। टीम इंडिया और BCCI ने भी अभिनंदन का स्वागत अपने ही अंदाज में किया। BCCI ने नंबर 1 की जर्सी पर विंग कमांडर अभिनंदन लिखा हुआ पोस्ट किया। BCCI ने इस जर्सी की तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट किया- 'आप आसमान पर राज करते हो और हमारे दिलों पर भी। आपकी हिम्मत आने वाले समय में पीढ़ियों को प्रेरित करेंगी।' जबकि विराट ने लिखा- 'असली हीरो, मैं तुम्हें झुकते हुए सलाम करता हूं। जय हिंद।'