बीते 3 महीने में पौलेंड ने खरीदा दुनिया में सबसे ज्यादा सोना- रिपोर्ट
Image Credit: Shortpedia
विश्व भर में गोल्ड आधारित ईटीएफ में निवेश बढ़ने से अप्रैल-जून तिमाही में सोने की वैश्विक मांग 8% बढ़कर 1,123 टन पर पहुंची। सेंट्रल बैंक की डिमांड 67% बढ़कर 224.40 टन पर पहुंची। इस दौरान पोलैंड विश्व में सोने का सबसे बड़ा खरीदार रहा। उसने इस तिमाही के दौरान अपने भंडार में 100 टन सोने की वृद्धि की और सोना खरीदने के मामले में रूस को दूसरे स्थान पर खिसकाया।