भारतीय क्रिकेट टीम के इस ओपनर-विकेटकीपर को मांगनी पड़ी मुंबई-पुणे हाई-वे पर भीख
Image Credit: Shortpedia
आज भारतीय टीम के पहले टेस्ट मैच के ओपनर जनार्दन ज्ञानोबा नवेले का जन्मदिन है। ज्ञानोबा ही वो पहले बैट्समैन थे, जिन्होंने 1932 में लार्ड्स के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दौरान भारतीय पारी की पहली गेंद का सामना किया था। इसके अलावा वो भारतीय क्रिकेट टीम के पहले टेस्ट विकेटकीपर भी थे। बता दें जनार्दन ज्ञानोबा नवेले की बैटिंग टेस्ट क्रिकेट में ज्यादा नहीं चल पाई, इसीलिए वो अपने जीवन में 2 टेस्ट मैच ही खेल पाए।