74 साल की उम्र में पहली बार मां बनीं ये महिला, जुड़वां बच्चों को दिया जन्म
Image Credit: shortpedia
आंध्र प्रदेश में 74 साल की उम्र में एक महिला के जुड़वां बच्चों को जन्म देने का मामला सामने आया है। महिला का नाम मंगायम्मा है और वह पूर्वी गोदावरी जिले के नेललापतीर्पाडू की रहने वाली हैं। हैरानी की बात ये है कि मंगायम्मा शादी के 54 साल बाद पहली बार मां बनीं हैं। उन्होंने गर्भ धारण के लिए आईवीएफ तकनीक का सहारा लिया और बच्चों का जन्म सिजेरियन ऑपरेशन के जरिए हुआ।