अब BJP से मुस्लिम महिलाएं भी जुड़ सकेंगी, पार्टी चलाएगी सदस्यता अभियान
Image Credit: Shortpedia
BJP के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की UP इकाई के अध्यक्ष हैदर अब्बास चांद ने हालिया बताया कि BJP अब सदस्यता अभियान में जुटेगी। UP में BJP ने अब मुस्लिम महिलाओं की ओर खासतौर से ध्यान केंद्रित करने की रणनीति बनाई है। BJP ने बाकायदा चुने हुए विषयों को लेकर मुस्लिमों के बीच जाने का फैसला किया है। इसके जरिए प्रदेश की मुस्लिम महिलाओं को भरोसा दिलाया जाएगा कि उनकी हितचिंतक सिर्फ और सिर्फ BJP ही है।