रमेश पोवार बाहर, इन 3 दिग्गजों में से कोई एक बनेगा भारतीय महिला टीम का कोच
Image Credit: Shortpedia
महिला वर्ल्ड टी-20 खत्म होने के साथ ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम के कोच पद से रमेश पोवार की छुट्टी हो गई है। बीते दिन BCCI ने टीम के नए कोच के लिए आवेदन मांगे है। बता दें BCCI किसी पुरुष क्रिकेटर को ही ये जिम्मेदारी सौंपना चाहता है। सूत्रों के मुताबिक बोर्ड की नजर में ऐसे 3 नाम हैं, जिन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट में खेल और कोचिंग का लंबा अनुभव है। टॉम मूडी, डेव वॉटमोर और वेंकटेश प्रसाद ऐसे नाम है, जिन पर BCCI विचार कर रहा है।