विदेशी दौरों पर क्रिकेटर्स की फैमली को संभालना BCCI के लिए बना सिरदर्द
Image Credit: Shortpedia
विदेशी दौरों पर पत्नी और गर्लफ्रेंड को साथ रखने की बात पर BCCI ने क्रिकेटर्स की पत्नियों को टूर के शुरुआती 10 दिनों के बाद ठहरने की अनुमति दी है। जिसके चलते क्रिकेटर्स भी अपनी पत्नियों के लिए इंतजाम करने लगे हैं। लेकिन बोर्ड को खिलाड़ियों, सपॉर्ट स्टाफ और परिवार के सदस्यों को लेकर काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। ट्रांसपोर्ट और सामान लाना-ले जाना बोर्ड के लिए चुनौती भरा है। हालांकि क्रिकेटर अपने परिजनों के बिल खुद चुकाते हैं।