उर्मिला मातोंडकर ने छोड़ी कांग्रेस, नॉर्थ मुंबई से लड़ी थीं लोकसभा चुनाव
Image Credit: Shortpedia
उर्मिला मातोंडकर ने आज कांग्रेस से इस्तीफा दिया। वो कांग्रेस के टिकट पर नॉर्थ मुंबई से लोकसभा चुनाव लड़ी थीं। हालांकि उन्हें बीजेपी के गोपाल शेट्टी ने 4.6 लाख वोटों ने हरा दिया था। मुंबई कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी से नाराज उर्मिला ने कहा- मेरी राजनीतिक-सामाजिक संवेदनाएं बड़े लक्ष्य को हासिल करने के लिए हैं, लेकिन मुंबई कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति के कारण मैं ऐसा कर नहीं पा रही हूं।