ऑस्ट्रेलिया को झटका, ख्वाजा वर्ल्ड कप से बाहर, मैथ्यू वैड की एंट्री
Image Credit: Shortpedia
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा हैमस्ट्रिंग चोट के कारण CWC-2019 से बाहर हुए। वो 3-4 सप्ताह तक मैदान से दूर रहेंगे। 32 वर्षीय ख्वाजा को ओल्ड ट्रैफर्ड में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चोट लगी थी। बल्लेबाजी के दौरान चोट लगने पर वो मैदान से बाहर जाने को मजबूर हुए। ख्वाजा ने मौजूदा वर्ल्ड कप की 9 पारियों में 35.11 की औसत से 316 रन बनाए थे। मैथ्यू वैड उनकी जगह लेंगे।