Van Niekerk-Kapp: ICC टूर्नामेंट में एक साथ बैटिंग करने वाला पहला समलैंगिक जोड़ा
Image Credit: danevn81 Photo
12 नवंबर को श्रीलंका के खिलाफ टी-20 मैच में एक नया रिकॉर्ड तब बन गया, जब एक समलैंगिक महिला युगल ने मैदान पर दस्तक दी। दरअसल, दक्षिण अफ्रीकी प्लेयर Dane van Niekerk ने अपनी टीममेट Marizanne Kapp से जुलाई में शादी की थी। जिसके बाद वो 12 नवंबर को मैदान पर एक दूसरे के साथ खेलने उतरीं थीं और ये पहली बार हुआ जब किसी ICC टूर्नामेंट में किसी शादीशुदा जोड़े ने एक साथ दस्तक दी हो। बता दें इस दौरान दोनों की केमेस्ट्री देखने लायक थी।