संगीतकार खय्याम की हालत नाजुक, आईसीयू में भर्ती
Image Credit: Shortpedia
92 वर्षीय संगीतकार खय्याम का नाजुक हालत के चलते मुंबई स्थित एक अस्पताल के आईसीयू में इलाज चल रहा है। पिछले हफ्ते लंग इंफेक्शन के चलते वो एडमिट हुए थे। पद्म भूषण और संगीत नाटक अकैडमी से नवाजे जा चुके संगीतकार खय्याम ने अपनी शुरुआत लुधियाना में 1943 में 17 साल की उम्र में की थी। उन्हें अपने करियर का पहला मेजर ब्रेक ब्लॉकबस्टर मूवी 'उमराव जान' से मिला था।