नौसेना प्रमुख के तौर पर वाइस एडमिरल करमबीर सिंह की नियुक्ति को कोर्ट में चुनौती
Image Credit: Shortpedia
वाइस एडमिरल करमबीर सिंह को मार्च के आखिर में अगले नौसेना प्रमुख की जिम्मेदारी देने की घोषणा की गई थी। वह नौसेना प्रमुख सुनील लांबा की जगह लेंगे, जो 31 मई 2019 को रिटायर होने वाले हैं। हालांकि देश के अगले नौसेना प्रमुख के तौर पर वाइस एडमिरल करबीर सिंह को नियुक्ति को कोर्ट में चुनौती दी गई है। वाइस एडमिरल विमल वर्मा ने इसे कोर्ट में चुनौती दी है।