मनोज मुकुंद नरावने ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर किया माल्यार्पण, कल संभाला था उप सेना प्रमुख का पदभार
Image Credit: Twitter@ANI
उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरावने ने आज राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर माल्यार्पण किया है। उन्होंने कल उप प्रमुख के रूप में पदभार ग्रहण किया था। लेफ्टिनेंट नारावने ने लेफ्टिनेंट जनरल डी अंबू की जगह ली। बता दें वर्तमान सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत 31 दिसंबर को रिटायर होंगे। उस स्थिति में वरिष्ठतम कमांडर होने के चलते नारावने सेना प्रमुख पद की दौड़ में भी शामिल हो जाएंगे।