विराट को ऋषभ पर भरोसा नहीं, ऋद्धिमान साहा करेंगे टेस्ट सीरीज में विकेटकीपिंग
Image Credit: Twitter
विराट कोहली का ऋषभ पंत को लेकर भरोसा टूटा। कोहली ने आज बताया कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट में ऋषभ पंत की जगह ऋद्धिमान साहा लेंगे। कोहली ने साहा को ‘दुनिया का सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर’ तक कहा। साहा चोट के कारण लंबे समय तक टीम से बाहर रहे और अगस्त में वेस्टइंडीज दौरे पर दो टेस्ट की सीरीज के साथ स्क्वॉड में वापसी की।