विराट कोहली ने की एलिस्टर कुक की तारीफ
कप्तान विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज एलिस्टेयर कुक की सराहना करते हुए कहा कि- वो खेल के महान दूत हैं। जिन्होंने कभी अपनी हद पार नहीं की। कुक ने भारत के खिलाफ अपने अंतिम टेस्ट में शतक जड़कर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा। कोहली ने कहा कि- उन्होंने किसी को भी कभी कोई नकारात्मक शब्द नहीं कहा, सिर्फ अपने काम को किया और वो अपने काम को लेकर काफी सुनिश्चित थे। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।