वीके विस्मया ने महिलाओं की 400 मीटर स्पर्धा में जीता स्वर्ण
Image Credit: Shortpedia
भारतीय धाविका वीके विस्मया ने चेक गणराज्य के ब्रनो में चल रही अंतर्राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता जोसेफ सेकार मेमोरियल में महिलाओं की 400 मीटर स्पर्धा में 52.12 सेकेंड के अपने सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत प्रदर्शन से स्वर्ण पदक जीता है। हमवतन पूवम्मा माचेटिरा (53.47 सेकेंड) और सुधा वेंकटेशन (53.67 सकेंड) ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। विस्मया का पिछले साल चेक गणराज्य में 52.48 सेकेंड का व्यक्तिगत श्रेष्ठ प्रदर्शन किया था।