JNU में आज होगी वोटिंग, परिणाम पर टिकी सभी की नजरें
Image Credit: India Education Review
देश के सबसे प्रतिष्ठित जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में शुक्रवार सुबह वोट डाले जाएंगे। चुनाव के नतीजे 16 सितंबर की शाम तक घोषित होंगे। इस बार के चुनाव के बारे में बता दें कि संयुक्त पैनल की चार सीटों के कुल 30 और 31 स्कूल काउंसलर के पद के लिए 104 प्रत्याशी लड़ रहे हैं। सुबह साढ़े नौ से शाम साढ़े पांच बजे तक वोट डाले जाएंगे। वहीं, अध्यक्ष पद पर आठ, उपाध्यक्ष व महासचिव पद पर चार और संयुक्त सचिव पद पर चार-चार प्रत्याशी मैदान में हैं।