सचिन तेंदुलकर ने ड्राइव की 119 साल पुरानी कार, वीडियो वायरल
Image Credit: Instagram
'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर कारों के प्रति अपने लगाव को लेकर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में सचिन ने पहली बार फ़ॉर्म्युला वन कार ड्राइव की थी। अब सचिन ने इंग्लैंड के वेल्स में 119 साल पुरानी विंटेज कार चलाई। जिसका वीडियो भी सामने आया है। ये Daimler का साल 1900 का मॉडल है। इनमें से एक कार तत्कालीन वेल्स के प्रिंस अल्बर्ट एडवर्ड के पास भी थी।