वेटलिफ्टर जेरेमी ने कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में तोड़े तीन रिकॉर्ड
Image Credit: Shortpedia
16 वर्षीय जेरेमी लालरिनुंगा ने कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के स्नैच श्रेणी में 136 किग्रा वजन उठाकर युवा विश्व, एशियाई और राष्ट्रमंडल रिकॉर्ड तोड़े, लेकिन क्लीन एवं जर्क में भार नहीं उठा पाए और पदक से चूक गए। पहले युवा विश्व और एशियाई रिकॉर्ड जेरेमी के ही नाम थे। उन्होंने चीन के निंग्बो में 134 किग्रा वजन उठाया था। इसके अंक टोक्यो ओलंपिक की अंतिम रैंकिंग के कट में इस्तेमाल होंगे।