60 साल खेलकर 85 साल की उम्र में संन्यास, चटकाए 7 हजार विकेट, अनोखा रिकॉर्ड
Image Credit: Shortpedia
वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज सेसिल राइट 85 साल की उम्र में क्रिकेट से संयास लेंगे। गैरी सोबर्स और वेस हॉल जैसे दिग्गजों के खिलाफ प्रथम श्रेणी मैच खेलने वाले राइट 7 सितंबर को आखिरी मुकाबला खेलेंगे। अपने 60 साल के पेशेवर करियर में उन्होंने 7000 विकेट लिए। एक वक्त ऐसा था जब उन्होंने पांच सेशन में 538 विकेट लिए। तब उन्होंने औसतन एक विकेट प्रत्येक 27 बॉल पर लिया था।