महिला क्रिकेट टीम की आलराउंडर मिताली राज जल्द लेगी टी20 फॉर्मेट से सन्यास
Image Credit: Shortpedia
कई वर्षों तक भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कमान संभालने वाली दिग्गज खिलाड़ी मिताली राज बहुत जल्द टी20 फॉर्मेट से सन्यास लेने जा रही है. लगातार खराब प्रदर्शन की वजह से वह ये बड़ा कदम उठा सकती है. मिताली अभी इंग्लैंड के ख़िलाफ़ होने वाली टी20 सीरीज में टीम का हिस्सा है लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ उनके चयन की उम्मीद कम ही की जा रही है. बीसीसीआई के अधिकारी ने बताया कि मिताली का न्यूजीलैंड के खिलाफ चयन नही किया जाएगा