महिला T-20 विश्व कप: न्यूजीलैंड को हरा सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया, पाक भी जीता
Image Credit: News.com.au
ऑस्ट्रेलिया ने ICC महिला टी20 विश्वकप में न्यूजीलैंड को 33 रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। विकेटकीपर बल्लेबाज एलीसा हीली की 53 रन की बेहतरीन पारी और तेज गेंदबाज मेगन शट के 12 रन खर्च कर 3 विकेट लेने के चलते आस्ट्रेलिया ग्रुप बी के 3 मैचों में लगातार तीसरी बार जीती है। आस्ट्रेलिया 6 अंकों के साथ ग्रुप में नंबर 1 है। ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड के अलावा भारत, पाकिस्तान और आयरलैंड की टीमें भी इसी ग्रुप में हैं।