खतरे के निशान के पार पहुंचा यमुना का जलस्तर, सीएम अरविंद केजरीवाल ने बुलाई आपात बैठक
Image Credit: shortpedia
हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के बाद दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से पुराने लोहे को पुल को बंद कर दिया है। इस संबंध में आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अधिकारियों के साथ आपात बैठक की।गृह मंत्रालय के मुताबिक बुधवार तक यमुना का जल स्तर 207 मीटर तक पहुंचने की संभावना है।