दुनिया में सबसे ज्यादा और कम सोने वाले जानवर के बारे में जानकर चौंक जाएंगे आप
Image Credit: edwin11
किसी भी जीव के लिए भोजन के साथ-साथ नींद भी काफी जरूरी होती है। लेकिन कुछ जानवर ऐसे हैं जो दिन का ज्यादातर समय खाने से ज्यादा सोने में बिताते हैं। ऐसा ही एक जानवर है कोआला जिसे दुनिया का सबसे ज्यादा सोने वाला जानवर माना जाता है। ये जानवर एक दिन में 22 घंटे सोता है। वहीं अपनी लंबी गर्दन के लिए मशहूर जिराफ 24 घंटे में सिर्फ आधा घंटा ही नींद लेता हैं।