सन्नी देओल से संजय दत्त तक बॉलीवुड के सितारे हैं लैंड रोवर डिफेंडर के दीवाने
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
लैंड रोवर डिफेंडर दुनियाभर में लोगों के लिए एक आकर्षक कार है। भारत में भी यह लग्जरी SUV अमीरों और मशहूर बॉलीवुड सितारों के बीच काफी लोकप्रिय है। बॉलीवुड में सन्नी देओल, अर्जुन कपूर, प्रकाशराज, संजय दत्त और आयुष शर्मा जैसे कई ऐसे सितारे हैं, जिनकी पहली पसंद लैंड रोवर डिफेंडर है। लैंड रोवर डिफेंडर के बेस मॉडल 90 की कीमत 76.57 लाख रुपये से शुरू होती है, जबकि इसके टॉप-एंड मॉडल की कीमत 2.19 करोड़ रुपये तक जाती की गई है।