अक्टूबर में जमकर बिकीं कारें, 1 महीने में सर्वाधिक कारें बिकीं
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: autocarpro
अक्टूबर 2022 में औसतन हर 1 मिनट 8 भारतीयों ने कारें खरीदीं। इसकी मदद से भारतीय कार के बाजार ने एक नया शिखर छूआ और एक महीने में अपनी अब तक की सर्वाधिक खुदरा बिक्री दर्ज करने में सफल रहा। अक्टूबर 2022 में 3.85 लाख कारों की बिक्री हुई, जो अक्टूबर 2021 में 3 लाख वाहनों की बिक्री से 28% अधिक और पिछले महीने की तुलना में 40% अधिक है।