x

Kia Telluride 2022 लॉन्च, जीता था 2020 कार ऑफ द ईयर का खिताब

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: KIA

Kia Telluride 2022 आधिकारिक तौर पर लॉन्च हुई। Telluride एक तीन-पंक्ति वाली मिड साइज एसयूवी है। Telluride ने पिछले साल 2020 कार ऑफ द ईयर का खिताब जीता था। इसमें 3.8-लीटर V6 इंजन है जोकि 291 hp का पावर और 355 Nm का पीक टार्क जेनरेट करता है। इसमें ऑल-व्हील-ड्राइव का विकल्प भी है। इसमें 20 इंच के व्हील्स हैं। लगभग 24 लाख रुपये से शुरू होकर इसकी कीमत 34.50 लाख रुपये तक जाती है।