2023 की शुरुआत में लॉन्च होगी Mahindra XUV300 इलेक्ट्रिक SUV
Kapil Chauhan
News Editor![mahindra xuv300 electric suv launch confirmed mahindra xuv300 electric suv launch confirmed](https://assets.shortpedia.com/uploads/2022/05/31/1653983443.jpg?tr=w-720,ar-3-2,cm-pad_resize,bg-F3F3F3)
Image Credit: Zee News
महिंद्रा एंड महिंद्रा जल्द ही भारत में इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में शामिल हो सकती है क्योंकि घरेलू ऑटो प्रमुख 2023 की पहली तिमाही में अपनी XUV300 SUV का पूरी तरह से इलेक्ट्रिक संस्करण लॉन्च करने की योजना बना रही है। मुंबई मुख्यालय वाली कंपनी ने हाल ही में फॉक्सवैगन संग भागीदारी की, ताकि मॉड्यूलर इलेक्ट्रिक ड्राइव मैट्रिक्स के उपयोग का पता लगाया जा सके जिनका उपयोग इलेक्ट्रिक कारों में होगा।