अप्रैल में यात्री वाहनों की थोक बिक्री में 10% की गिरावट दर्ज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल्स मैन्युफैक्चरर्स के मुताबिक इस साल मार्च के मुकाबले अप्रैल में यात्री वाहनों की थोक बिक्री में 10% की गिरावट आई। अप्रैल 2021 में भारत में 2,61,633 यूनिट्स बिकीं। जबकि मार्च 2021 में 2,90,939 यूनिट्स बिकी थीं। कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देश के कई राज्यों में लगे आंशिक लॉकडाउन के चलते में वाहनों की बिक्री पर ये असर दिखाई पड़ रहा है।
