Renault जल्द लॉन्च करेगी Megane-e इलेक्ट्रिक SUV
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Motor1
भारत में तेल की कीमतों और प्रदूषण के बढ़ते स्तर के चलते लोगों ने इलेक्ट्रिक व्हीकल के विकल्प को भी पसंद करना शुरू किया जिसके चलते भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल की डिमांड बढ़ी। इलेक्ट्रिक कारों में बढ़ती रुचि के चलते तमाम प्रमुख कार निर्माता कंपनियों ने अपनी इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च की। जिसमें हुंडई, महिंद्रा, टाटा, एमजी जैसे नाम शामिल हैं। अब Renault जल्द Megane-e इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च करेगी जो 450 किलोमीटर तक की रेंज देगी।