x

रॉयल एनफील्ड थंडरबर्ड 350 ने शुरू किया था देश में क्रूजर बाइक का चलन

Shortpedia

Content Team
Image Credit: shortpedia

दोपहिया वाहन निर्माता रॉयल एनफील्ड की आइकॉनिक बाइक थंडरबर्ड 350 देश की पहली क्रूजर बाइक थी। यह बाइक लंबी दूरी के आरामदायक सफर के लिए डिजाइन की गई थी। कंपनी ने 2002 में रॉयल एनफील्ड थंडरबर्ड 350 को लॉन्च किया था। इसने पेश होते ही भारतीयों के दिलों में जगह बना ली। यही कारण था कि कंपनी हर महीने औसतन इसकी 1,000 यूनिट बेचती थी। 2002 में इस बाइक को सर्वश्रेष्ठ क्रूजर के लिए सम्मानित किया गया था।