लॉकडाउन पूर्व बिके BS-4 व्हीकल के रजिस्ट्रेशन को SC ने दी मंजूरी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सुप्रीम कोर्ट ने लॉकडाउन लगने से पहले बिके BS-4 व्हीकल्स की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया करने की इजाजत संबंधित अथॉरिटीज को दे दी है। ये वो व्हीकल्स हैं, जिनकी जानकारी 'वाहन' पोर्टल पर अपलोड है। दरअसल, लॉकडाउन पीरियड में बिके व्हीकल्स पर पूर्व में कोर्ट ने नाराजगी जताई थी। इसलिए कोर्ट ने बीती 31 जुलाई को अगले आदेश तक मार्च में बिके सभी BS-4 व्हीकल्स के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी थी।
