चीनी कंपनी की इस इलेक्ट्रिक MPV ने भारत में बनाया रिकॉर्ड, तय की सबसे लंबी दूरी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
चीन की इलेक्ट्रिक वाहन (EV) निर्माता कंपनी BYD ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करा लिया है। BYD की e6 MPV भारत की सबसे लंबी दूरी तय करने वाली पहली इलेक्ट्रिक कार बन गई है। इस इलेक्ट्रिक MPV ने दिल्ली से मुंबई की 2,203 किलोमीटर की दूरी छह दिनों में तय की है, जिसमें चार राज्यों के नौ शहर शामिल थे। इस यात्रा में यह कार राष्ट्रीय उद्यानों और पर्यावरण-संवेदनशील क्षेत्रों के आसपास से भी गुजरी।