मैक्सिको में हथियारबंद लोगों ने किया अटैक, 10 लोगों की गोली मारकर हत्या
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
हालिया मैक्सिको के जलिस्को प्रांत में शूटआउट हुआ। एसयूवी सवार हथियारबंद लोगों ने एक घर पर हमला किया। जहां 10 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना में 3 घायल हुए। हमलावरों की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। पिछले कुछ साल में किसी भी दूसरे राज्य की तुलना में जलिस्को में ज्यादा हत्याएं हुई हैं। दरअसल, यहां माफिया के ये गुट आपस में लड़ते रहे हैं।
