गुजरात में बिजली चोरी करने पर 100 साल की महिला को हुई जेल
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: huffingtonpost.com
पीएम मोदी के गृह राज्य गुजरात के अहमदाबाद में बिजली चोरी करने पर 100 साल की बुजुर्ग वसीमाबाई निजामुद्दीन अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन 5 दिन बाद उन्हें सशर्त जमानत दे दी गई. दरअसल साल 2014 में एक थाने में बुजुर्ग महिला के खिलाफ बिजली चोरी का केस दर्ज किया गया था. केस से जुड़ी सुनवाई में महिला कभी अदालत में पेश नहीं हुई थी, जिसके चलते गिरफ्तारी वॉरंट जारी किया गया. पुलिस ने गिरफ्तार करके अदालत के सामने महिला को पेश किया.
