सोमालिया संसद के पास हुए धमाके में 11 लोग घायल
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
सोमालिया के मोगादिशू में सरकारी कार्यालयों के पास बड़ा विस्फोट हुआ। इसमें 11 लोग घायल हो गए। घायलों में 3 महिलाएं भी शामिल हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, फिलहाल इस विस्फोट की जिम्मेवारी किसी ने नहीं ली है। बता दें इस्लामिक आतंकी गुट अल शबाब ने पिछले सप्ताह मोगादिशू पर हमला किया था। जिसमें 90 लोग मारे गए। पिछले दो सालों में यह हमला सबसे बड़ा था।