आत्मघाती हमले से दहला अफ़ग़ानिस्तान, 11 की मौत
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Angwaal
अफगानिस्तान में एक बार फिर आत्मघाती हमला हुआ है. यह हमला काबुल एयरपोर्ट के नजदीक किया गया. जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई है जबकि 14 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. मरने वालों की फेहरिस्त में एक बच्चा भी शामिल है. यह हमला अफगानिस्तान के उपराष्ट्रपति अब्दुल राशिद के स्वदेश वापसी के बाद हुआ. जब राशिद का काफिला एयरपोर्ट से निकला तो वहां जबरदस्त धमाकों की आवाज सुनाई दी. हालांकि इस हमले में उपराष्ट्रपति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है