नाइजीरिया की मस्जिद में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Cnn
नाइजीरिया की मस्जिद में कुछ हमलावरों ने गोलीबारी की। हमले में इमाम समेत 12 लोगों की मौत हो गई। हमलावर ने कुछ लोगों को अगवा भी कर लिया है। खबरों के मुताबिक, बैंडिट नाम के एक गिरोह ने ये हमला किया। अगवा किए गए लोगों के परिजनों से फिरौती की मांग की गई है। साथ ही गिरोह ने लोगों से खेती करने की परमिशन लेने और प्रोटेक्शन फीस भी मांगी।