पाकिस्तान में ईसाई लड़की का अपहरण कर जबरन धर्म परिवर्तन और शादी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पाकिस्तान में जबरन धर्म परिवर्तन की घटनाएं रुक नहीं रहीं। हालिया कराची में एक 14 वर्षीय ईसाई किशोरी को अगवा करके उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया। जिसके बाद उसकी शादी अपहृतकर्ता अब्दुल जब्बार से ही करा दी गई। 8वीं कक्षा की छात्रा हुमा को डेरा गाजी खान ले जाया गया, उसका धर्म परिवर्तन कराने के बाद शादी के कागज उसके माता-पिता के पास भेजे गए। मामला अदालत में है।
