भारतीय अदालतों में अटके पड़े हैं बच्चों से दुष्कर्म के डेढ़ लाख मामले
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
न्याय व्यवस्था को लेकर चौकाने वाला खुलासा हुआ है। देश मे बच्चों से दुष्कर्म के करीब डेढ़ लाख मामले ऐसे हैं जो आज भी अदालतों में अटके पड़े हैं। डेढ़ लाख परिवार ऐसे हैं जो साल 2012 से इंसाफ का इंतजार कर रहे हैं। यह आंकड़ा सामने तब आया जब मुख्य न्यायाधीश गोगोई की अध्यक्षता में सुप्रीम कोर्ट की एक पीठ ने देश में बच्चों से दुष्कर्म के बढ़ते मामलों पर स्वत: संज्ञान लिया।
