सुकमा में सुरक्षा बलों ने ढ़ेर किए 15 नक्सली
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Himachal Abhi Abhi
छत्तीसगढ़ के सुकमा में सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में 15 नक्सलियों को मार गिराया। जबकि कई नक्सली मुठभेड़ में घायल भी हो गए। सुरक्षा बलों ने मौके से एक महिला समेत दो नक्सलियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा ने की है।गोलापल्ली-कोंटा के बीच मीटिंग कर रहे 100 से अधिक नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों ने ये कार्रवाई की। मौके से 4 IED और 16 देशी हथियार बरामद हुए।
