मेघालय में 1,525 किलो विस्फोटक सामग्री और 6,000 डेटोनेटर्स के साथ 6 लोग गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मेघालय के जयंतिया हिल्स में पुलिस ने एक गोदाम और एक वाहन से 1,525 किलो विस्फोटक सामग्री और 6,000 डेटोनेटर्स के साथ 6 लोग गिरफ्तार हुए। पुलिस ने कोंगगोंग नाके पर एक वाहन को रोका, जिसमें से विस्फोटक सामग्री के साथ असम के कामरूप निवासी कदम अली और दीपक दास को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से ले जाई जा रही 250 किलो विस्फोटक सामग्री को भी जब्त किया गया।